खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। होली हुड़दंग के दौरान युवक की हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या के बाद समाज के लोगों में आक्रोश का माहौल है। समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, आरंग में होली हुड़दंग के दौरान नीरज लोधी नामक युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक नीरज लोधी आरंग के साहू पारा का निवासी है। युवक की हत्या के बाद लोधी समाज के लोग आक्रोशित हो उठे हैं। लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस की टीम वारदात की जांच में जुट गई है।
वहीं जानकारी सामने आई है कि, आरंग पुलिस की टीम हत्या के कथित आरोपी के घर पहुंची और पुलिस के साथ-साथ लोधी समाज के लोग भी कथित आरोपियों के घर के बाहर पहुंच गए हैं। लोधी समाज के लोग आरोपियों को समाज के लोगों को सौंपने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन और लोधी समाज के बीच जमकर बहस बाजी हुई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


