Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
Author: Khabar World
*संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की रही धूम* KWNS रायपुर l जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज शाम एक विशेष प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें देश के वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं, विशेषकर छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों पर केंद्रित रहते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। गौरतलब है कि “यूथ फेस्ट-2026” के तहत बीते दो दिनों 24-25 को जिले के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोंडागांव जिले को पूर्णतः नक्सल मुक्त घोषित किए जाने के पश्चात जिले में शांति, व्यवस्था एवं विकास कार्यों की नई शुरुआत हुई है। पूर्व में नक्सली ऑपरेशन के दौरान जिले के जंगल, पहाड़ी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नक्सलियो के विरुद्ध सर्चिंग, घेराबंदी कार्यवाही हेतु सुरक्षा, छिपाव एवं रणनीतिक आवश्यकता के कारण कैमफ्लाज वर्दी का उपयोग कोंडागांव पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा किया जा रहा था। यह वर्दी ऑपरेशनल दृष्टि से अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई थी और नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्तमान में जिला नक्सल मुक्त हो जाने…
केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंर्तगत मुकेश पेट्रोल पम्प केशकाल के आफिस में रखे 55 हजार रूपये एवं एक नग रियलमी कम्पनी का मोबाईल फोन को चोरी के आराेपी गोपाल थापा उर्फ गोपाल साउत पिता जगत बहादुर उम्र 23 वर्ष निवासी जगदलपुर काे पुुलिस ने गिरफ्तार किया है। आराेपी के कब्जे से चोरी की रकम 9120 रूपये व एक नग रियलमी कम्पनी का मोबाईल जप्त कर कार्यवाही उपरांत आज रविवार काे न्यायिक रिनाण्ड पर रवाना किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी थाना केशकाल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 अप्रेल को चोरी के…
स्थानीय विलुप्ति से लेकर लगभग 200 की संख्या तक पहुँचे काले हिरण : ‘मन की बात’ में मिली राष्ट्रीय पहचान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के आज के प्रसारण में छत्तीसगढ़ के काले हिरण के संरक्षण प्रयासों का उल्लेख करते हुए सराहना की। इसने न केवल छत्तीसगढ़ की पहचान को सुदृढ़ किया है, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे लोगों का मनोबल भी बढ़ाया है। इस उल्लेख से राज्य की पर्यावरणीय पहल राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से सामने आई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना के पुलिस काे मुखबिर से सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल एरिया नयामुंडा में तीन युवक एक स्कूटी में सवार होकर अवैध नशीली दवाइयों की बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछ-ताछ में उन्होंने अपना नाम सुजीत विश्वकर्मा (34 वर्ष), सुरेश कुमार नाग (40 वर्ष) और लोकेश्वर राव (20 वर्ष) बताए, जो जगदलपुर के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। तलाशी लेने…
बस सुविधा के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना’ सुदूर और नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने की एक पहल है। सुदूर अंचलों में सुगम, सुरक्षित और सस्ती सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना। प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के विस्तार से ग्रामीणों की आवागमन संबंधी बरसों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो गया है, जिससे न…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने जगदलपुर विधानसभा अंतर्गत दरभा मंडल के नेगानार शक्ति केंद्र स्थित लेंड्रा बूथ क्रमांक 259 में स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर इस कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष मानकदेई कश्यप, जिला पंचायत सदस्य सम्पति नाग, जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप, जिला मंत्री फुलसिंग सेठिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष बघेल, मण्डल महामंत्री नारायण कुरानी, जनपद सदस्य जयमनी मौर्य, सरपंच सूबेदार बघेल, महादेव नाग, सुरेश सिंग, दिनेश पांडे, सुशील त्रिपाठी, मूलचंद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 133 वीं कड़ी का प्रसारण जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कालीपुर बूथ क्रमांक 14 में प्राथमिक शाला प्रांगण में कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों के साथ सामूहिक रूप से सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम हम सभी के लिये प्रेरणादायक है। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी समाज के विभिन्न प्रेरणादायी पहलुओं, देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ी नई जानकारी व नये कार्यों सहित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक के चितापुर में 9 महीने पहले बारिश में टूटी पुलिया आज तक नहीं बन पाई है। हालात ऐसे हैं कि तीन गांवों के ग्रामीण, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग रोज जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर हैं। प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। करीब 9 महीने पहले मानसून की तेज बारिश में यह पुलिया टूट गई थी। तब से अब तक ना मरम्मत हुई ना नया निर्माण शुरू हुआ ना कोई स्थायी इंतजाम किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच से लेकर विधायक, सांसद और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आगामी जनगणना कार्य को सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। प्रशासन द्वारा विशेष ग्रामसभा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को जनगणना से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है। बैठकों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि ऑन लाइन स्वगणना के माध्यम से वे स्वयं अपने परिवार की सम्पूर्ण जानकारी निर्धारित प्रारूप में भर सकते हैं। स्व-गणना में परिवार के मुखिया का नाम,मोबाइल नंबर, घर का पता, मकान की स्थिति, परिवार के…

