खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दाे आराेपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नितेश कुजूर व आकाश कुजूर के खिलाफ बीएनएस और पास्काे एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है। पूरा मामला जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र की है।
पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत 5 मई को थाना बागबहार में की थी। उन्होंने बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को रात्रि करीबन 8 बजे पड़ोस के गांव का 18 वर्षीय आकाश कुजूर किसी काम से गांव के एक जगह पर मिलने के लिए बुलाया था, परंतु उस दौरान बेटी वहां नहीं गई। करीबन एक घंटे पश्चात प्रार्थी की नाबालिग बेटी रात्रि लगभग 9 बजे शौच के लिए खेत की ओर गई थी तभी वहां आरोपी आकाश कुजूर आ पहुंचा। उसके साथ अन्य आरोपी नितेश कुजूर उम्र 22 वर्ष भी था।
दोनों आरोपियों ने नाबालिग को जबरन खींचकर धमकी देते हुए खेत के पास एक सूनसान जगह पर ले गया, फिर दोनों ने उसके साथ बारी-बारी जबरन दुष्कर्म किया। नाबालिग किसी तरह वहां से भागकर घर आई और घटना के संबंध में परिजन को बताया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना फरसाबहार में प्रार्थी की रिपोर्ट पर बी एन एस की धारा 137(2),65(1),70(2) व पॉस्को एक्ट की धारा 4के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पीड़िता का स्वास्थ्य उपचार भी कराया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनके घर से हिरासत में लिया है। पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। वहीं सबूत पाए जाने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस मामले में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। बालिकाओं व महिलाओं से संबंधित अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


