Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने पहुंचे, किया पौधरोपण
- कवर्धा में सनसनी: निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की क्रूर आशंका
- विश्व कार्टूनिस्ट दिवस 2026: रायपुर में जुटेगा कार्टूनिस्टों का महाकुंभ, ‘बस्तर पर्यटन’ पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
- सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री साय
- पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर बोले CM साय: “यह विकास और सुशासन की जीत”
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
- ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक विनायक गोयल, ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, पद्म पंडीराम मंडावी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी.,कलेक्टर आकाश छिकारा,एसपी शलभ कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री के साथ डीजीपी अरुणदेव गौतम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा भी पहुंचे। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आकांक्षी विकासखंड तोकापाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एकीकृत बाल विकास सेवा विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और पोषण संबंधी परामर्श प्रदान करना था। इस विशेष शिविर में ग्राम छापर भानपुरी, सिरिसगुड़ा, कोंडालूर और घाट धनोरा के कुल 51 कमजोर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी वीरेंद्र गायकवाड़ ने बच्चों की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिए और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेपाल में स्वास्थ्य जगत के एक महत्वपूर्ण अभियान का आगाज हुआ । क्षेत्र की किशोरियों को भविष्य में होने वाले गर्भाशय के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एच.पी.वी.) वैक्सीन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती मालती मौर्य उपस्थित रहीं । इस दौरान खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव ने वैक्सीन की तकनीकी जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि गर्भाशय के कैंसर से बचाव के लिए एच.पी.वी.…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा की नई अलख, सरकार और सुरक्षाबलों की पहल से जगी है, दुर्गम इलाकों में मॉडल स्कूल, ‘नियद नेल्ला नार’ जैसी योजनाओं और समर्पित शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है, जो अब फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर और तकनीकी कौशल सीखकर अपना भविष्य संवार रहे हैं। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुदूर क्षेत्रों में अब शिक्षा का उजाला फिर से फैलने लगा है। शासन के सतत प्रयासों और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही योजनाओं के कारण सुकमा जिले में बंद पड़े स्कूलों को पुनः संचालित किया गया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जल जीवन मिशन के तहत श्हर घर नल से जलश् भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य सभी ग्रामीण परिवारों को क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पर्याप्त मात्रा और निर्धारित गुणवत्ता का पीने योग्य पानी उपलब्ध कराना है। “हर घर नल से जल” योजना के तहत ग्राम पंचायत मोहनटोला (विकासखंड भरतपुर) की बब्बी बाई को अब घर पर ही स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल रही है, जिससे उनकी वर्षों पुरानी पानी की समस्या समाप्त हो गई है और उनके जीवन में सुख, सुविधा व खुशहाली आई है। प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित पेयजल…
संघ परिवार ने किया सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब भैरमगढ़ निवासी अंकित सकनी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (यूपीएससी) में सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया। वे बीजापुर जिले के पहले ऐसे छात्र बने हैं जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है।इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार के सदस्यों ने उनके गृह निवास भैरमगढ़ पहुंचकर उनका भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान संघ परिवार ने नव चयनित अधिकारी अंकित सकनी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आरएसएस के विभाग प्रचारक महेंद्र नायक कहा कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में यूनीसेफ के इमेजिन वेंचर के प्रथम भारतीय पुरस्कार विजेता एवं एलियन इनोवेशन्स हैदराबाद के संस्थापक रवि किरण ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए विकसित नवीनतम सहायक उपकरण का प्रदर्शन किया और इसकी विशेषताओं की जानकारी दी। रवि किरण ने बताया कि यह उपकरण दृष्टिबाधित लोगों को दैनिक जीवन में अधिक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनने में सहायता करेगा। भेंट के दौरान उन्होंने राज्य में दृष्टिबाधितजनों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आगामी लॉन्च कार्यक्रम के लिए राज्यपाल को आमंत्रित भी किया। राज्यपाल ने इस नवाचार की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। महिला पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मार्च 2026 को स्थानीय युवती (उम्र 29 वर्ष) द्वारा महिला थाना रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू निवासी सरिया से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक…
KWNS – महासमुंद। खल्लारी मंदिर में रविवार को हुए दर्दनाक रोपवे हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गंभीर रूप से घायल किसान गोविंद स्वामी (47 वर्ष) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ गई है। इससे पहले हादसे के दिन ही रायपुर की शिक्षिका आयुषी धावरे (28 वर्ष) की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। हादसे का पूरा घटनाक्रम यह हृदयविदारक हादसा रविवार, 22 मार्च 2026 की सुबह उस समय…
माता कौशल्या महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ : चंद्रखुरी धाम में श्रद्धा और संस्कृति की झलक भगवान राम हम सबके आराध्य, छत्तीसगढ़ सरकार उनके बताए हुए मार्ग पर चल रही है- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिले के आरंग विकासखंड अंतर्गत चंदखुरी ग्राम में माता कौशल्या महोत्सव 2026 का शुभारंभ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मानस मंडली एवं सुप्रसिद्ध कलाकार श्रीमती पूनम विराट तिवारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने संबोधित करते हुए कहा कि यह…

