खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में यूनीसेफ के इमेजिन वेंचर के प्रथम भारतीय पुरस्कार विजेता एवं एलियन इनोवेशन्स हैदराबाद के संस्थापक रवि किरण ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए विकसित नवीनतम सहायक उपकरण का प्रदर्शन किया और इसकी विशेषताओं की जानकारी दी।
रवि किरण ने बताया कि यह उपकरण दृष्टिबाधित लोगों को दैनिक जीवन में अधिक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनने में सहायता करेगा। भेंट के दौरान उन्होंने राज्य में दृष्टिबाधितजनों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आगामी लॉन्च कार्यक्रम के लिए राज्यपाल को आमंत्रित भी किया। राज्यपाल ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर एलियन इनोवेशन्स की प्रमुख सुश्री हर्षिता भी उपस्थित थी।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


