खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जल जीवन मिशन के तहत श्हर घर नल से जलश् भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य सभी ग्रामीण परिवारों को क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पर्याप्त मात्रा और निर्धारित गुणवत्ता का पीने योग्य पानी उपलब्ध कराना है। “हर घर नल से जल” योजना के तहत ग्राम पंचायत मोहनटोला (विकासखंड भरतपुर) की बब्बी बाई को अब घर पर ही स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल रही है, जिससे उनकी वर्षों पुरानी पानी की समस्या समाप्त हो गई है और उनके जीवन में सुख, सुविधा व खुशहाली आई है।
प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित पेयजल की सुनिश्चित उपलब्धता प्रदान करने के लिए, अगस्त 2019 से सरकार जल जीवन मिशन हर घर जल लागू कर रही है। नल के जल कनेक्शन के माध्यम से निर्धारित गुणवत्ता का पर्याप्त पानी नियमित और दीर्घकालिक आधार पर उपलब्ध करा
जिला मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहनटोला की निवासी बब्बी बाई की कहानी आज ग्रामीण परिवर्तन की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभर रही है। कभी पानी के लिए रोज लंबी दूरी तय करने को मजबूर रहने वाली बब्बी बाई की जिंदगी अब सुकून, सुविधा और खुशहाली से भर गई है। पहले उनका अधिकांश समय कुएं और हैंडपंप से पानी लाने में ही व्यतीत हो जाता था। सुबह की शुरुआत ही पानी की चिंता से होती थी, जिससे न केवल समय ही बर्बादी होती थी बल्कि शारीरिक श्रम भी अधिक करना पड़ता था। स्वच्छ पेयजल की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बनी रहती थीं। लेकिन हर घर नल से जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन ने उनकी जिंदगी की तस्वीर बदल दी है।
अब बब्बी बाई के घर के आंगन में लगे नल से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल आसानी से उपलब्ध हो रहा है। इससे उनका समय बच रहा है और जीवन में सहजता आई है। अब वे अपने परिवार की देखभाल और अन्य कार्यों के लिए अधिक समय दे पा रही हैं। बब्बी बाई के चेहरे पर अब संतोष और खुशी साफ झलकती है। वे कहती हैं, अब हमें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता। हमारे घर में ही शुद्ध पानी मिल रहा है। यह योजना हमारे गांव के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और हमारे बच्चों का भविष्य भी बेहतर बना रही है।
हर घर नल से जल योजना के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीण जीवन को नई दिशा देने वाली पहल बताती हैं। बब्बी बाई की यह कहानी केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि उस बदलते भारत की तस्वीर है, जहां शासकीय योजनाएं जमीनी स्तर पर पहुंचकर लोगों के जीवन को आसान, सुरक्षित और सम्मानजनक बना रही हैं।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


