Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Author: Khabar World
उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर विशेष खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और उद्योगों के समन्वित विकास को प्राथमिकता दी है, वह आज ठोस परिणामों के रूप में सामने आ रही है। श्रम विभाग की योजनाओं में यह भावना स्पष्ट झलकती है कि श्रमिक केवल आर्थिक इकाई नहीं, बल्कि समाज की आधारशिला हैं। उनके जीवन में स्थायित्व, सम्मान और सुरक्षा लाना ही सच्चे विकास का संकेत है। 12 अप्रैल का यह विशेष अवसर उद्योग तथा श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के समर्पण, कार्यक्षमता…
आत्मविश्वास और सम्मान की नई पहचान खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के माध्यम से महिलाओं को न केवल नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, बल्कि वे आत्मनिर्भरता की ओर भी तेजी से अग्रसर हो रही हैं। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभा…
कम पानी में किसानों को अधिक मुनाफा खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। ग्रीष्मकालीन धान के विकल्प के रूप में कुसुम की खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों की ओर प्रेरित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। बलौदाबाजार जिले के विकासखंड पलारी के ग्राम मुसुवाडीह निवासी कृषक श्री वामन टिकरिहा इसके उदाहरण हैं। राज्य स्तरीय डॉ. खुबचंद बघेल कृषक रत्न से सम्मानित श्री टिकरिहा इस वर्ष 10 एकड़ में कुसुम की खेती कर रहे हैं। विगत वर्ष उन्होंने ग्रीष्मकालीन धान की खेती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अवैध प्रवेश और शिकार की कोशिश करने वाले ओडिशा के दो आरोपियों को वन विभाग की एंटी-पोचिंग टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से धनुष, तीर सहित अन्य शिकार सामग्री भी बरामद की गई है। मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक गुरूनाथन एन., उप संचालक वरुण जैन और वनमंडलाधिकारी अजीज खान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। गोपनीय सूचना के आधार पर टीम ने ओडिशा के कटफाड़ क्षेत्र के ग्राम गंटियापाड़ा में दबिश दी, जहां जयराम पाहारिया और उसके साथी बरनसिंग पाहारिया के घर की…
हनुमान चालीसा में पवनपुत्र हनुमान जी के पराक्रम, साहस, भक्ति और महिमा का वर्णन किया गया है। हनुमान जी कलियुग के जागृत देवता हैं। उनकी पूजा करने से हर प्रकार के संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। हनुमान भक्त दिन में 2, 5, 7, 9 या उससे अधिक बार भी हनुमान चालीसा पढ़ते हैं। आप भी हनुमान जी के परम भक्त हैं तो आपको हनुमान चालीसा के बारे में पता ही होगा। इससे जुड़े सवालों के जवाब भी जानते होंगे। हनुमान चालीसा के प्रश्न और उत्तर Q. हनुमान…
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 6 विकेट से हराया। आरआर की ओर से वैभव सूर्यवंशी और धुव जुरेल ने धमाकेदार पारी खेली। 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 8 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 37 गेंदों में 108 रनों…
नई दिल्ली। उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा स्टारर फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ काफी विवादों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं बड़े पर्दे पर आने के बाद इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं अब इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 6 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। ‘धुरंधर 2’ से कड़ी टक्कर के बावजूद, कामाख्या नारायण सिंह की निर्देशित यह फिल्म कमाई कर रही है, हालांकि कमाई के मामले में यह आंकड़ा थोड़ा कम है। चलिए यहां इसके कलेक्शन, मुनाफे और अन्य डिटेल्स के बारे में जानते हैं? ‘द केरल स्टोरी 2’ ने भारत में कितनी कमाई…
नई दिल्ली। गर्मियों में गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए अमृत समान है। यह एक नेचुरल ड्रिंक है, जो कई तरह के पोषक तत्वों का भंडार होता है। जब आप तेज धूप में घूमकर घर लौटते हैं तो थकान महसूस होती है। इस थकान को कम करने का काम करता है, गन्ने का रस। ये रस शरीर को तुरंत ही भरपूर एनर्जी देता है। गन्ने के रस पीने के क्या फायदे होते हैं और इसमें क्या-क्या पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जानिए यहां विस्तार से… गन्ने के जूस में मौजूद पोषक तत्व गन्ने का रस एक पावर-पैक्ड जूस है,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रेलवे ने यार्ड रिमॉडलिंग एवं चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य का हवाला दे रेलवे ने यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। साथ ही दो यात्री ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त कर दिया है। रेलवे प्रबंधन ने बताया है कि हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस कड़ी में बिलासपुर-चांपा सेक्शन के मध्य अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉनइंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। अकलतरा चौथी लाइन का कार्य को रिसेड्यूल किया गया था। अब यह कार्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-तखतपुर। बिलासपुर जिले के ग्राम ढनढन से एक महिला को टोनही बताकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामल तखतपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने 5 अप्रैल को तखतपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जांच के दौरान सामने आया कि महिला को लगातार टोनही कहकर प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की…

