खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-तखतपुर। बिलासपुर जिले के ग्राम ढनढन से एक महिला को टोनही बताकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामल तखतपुर थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता ने 5 अप्रैल को तखतपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जांच के दौरान सामने आया कि महिला को लगातार टोनही कहकर प्रताड़ित किया जा रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 के तहत अपराध दर्ज किया। वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र बघेल और सुमित्रा बाई बघेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


