नई दिल्ली। उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा स्टारर फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ काफी विवादों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं बड़े पर्दे पर आने के बाद इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं अब इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 6 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। ‘धुरंधर 2’ से कड़ी टक्कर के बावजूद, कामाख्या नारायण सिंह की निर्देशित यह फिल्म कमाई कर रही है, हालांकि कमाई के मामले में यह आंकड़ा थोड़ा कम है। चलिए यहां इसके कलेक्शन, मुनाफे और अन्य डिटेल्स के बारे में जानते हैं?
‘द केरल स्टोरी 2’ ने भारत में कितनी कमाई की है?
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 42वें दिन अपने कलेक्शन में 2 लाख रुपये जोड़े। छठे गुरुवार को इसने पिछले दिन के 1 लाख रुपये के मुकाबले मामूली बढ़त दर्ज की है। हालांकि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए है। भारत में 6 हफ्ते के बाद कुल आंकड़ा 52.14 करोड़ रुपये (नेट) तक पहुंच गया है। इसका जीएसटी सहित कुल आंकड़ा 61.52 करोड़ रुपये है।
भारत में डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट कलेक्शन)
पहला हफ़्ता – 22.9 करोड़
दूसरा हफ़्ता – 16.97 करोड़
तीसरा हफ़्ता – 10.92 करोड़
चौथा हफ़्ता – 87 लाख
पांचवां हफ़्ता – 31 लाख
छठा हफ़्ता – 17 लाख
कुल – 52.14 करोड़
‘द केरल स्टोरी 2’ का बजट कितना है?
उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा अभिनीत यह हिंदी ड्रामा कथित तौर पर 28 करोड़ के बजट में बनी है। 42 दिनों में मेकर्स ने 24.14 करोड़ का रिटर्न कमाया है। बॉक्स ऑफिस पर अब तक 86.21% के मुनाफ़े के साथ यह एक शानदार परफॉर्म किया है।
वहीं 2023 में, सुदीप्तो सेन की ओरिजनल फिल्म द केरल स्टोरी ने अपने लाइफटाइम में 238.27 करोड़ का कलेक्शन किया था। 30 करोड़ के बजट के मुकाबले 694% के मुनाफ़े के साथ यह एक सुपर-डुपर हिट साबित हुई थी। सीक्वल की कमाई काफी कम रही, लेकिन कम से कम सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान इसे सफलता का दर्जा तो मिल ही गया!
Trending
- CBI की बड़ी कार्रवाई : शराब घोटाला मामले में पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी और पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज
- छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
- सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी
- मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण
- गांव में ही मिला न्याय- अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान
- भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा प्रहार; 1 लाख की घूस लेते बेमचा सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार
- खरीफ 2026 के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद; 25 हजार मीट्रिक टन खाद का स्टॉक जमा, अब ‘फार्मर आईडी’ से ही मिलेगा लाभ
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ


