Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय
Author: Khabar World
KWNS -प्रिया पाठक ,रायपुर l उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज भाठागांव, रायपुर में यूको बैंक की 63वीं शाखा का शुभारंभ किया। भाठागांव में शिंदेश्वरी देवी मंदिर के समीप स्थित इस शाखा के उद्घाटन अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार राज्य की आर्थिक सशक्तता और वित्तीय समावेशन को नई दिशा देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई शाखा से भाठागांव एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं को सहज एवं सुलभ बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यूको बैंक द्वारा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।…
KWNS – बिलासपुर l न्यायधानी बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बुधवार को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम तत्काल हाईकोर्ट परिसर पहुंच गई और सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया। पुलिस कप्तान की मौजूदगी में सघन तलाशी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में कोर्ट भवन, पार्किंग क्षेत्र, प्रवेश द्वार, रिकॉर्ड रूम तथा आसपास के संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने मेटल डिटेक्टर और बम डिटेक्शन उपकरणों की मदद से पूरे परिसर को…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सौरभ श्रीवास्तव बने OSD राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक एवं मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को उसी निगम में ओएसडी (Officer on Special Duty) नियुक्त किया गया है। पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार राप्रसे (राज्य प्रशासनिक सेवा) अधिकारी पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नगरीय प्रशासन संचालनालय में अपर संचालक नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि 10 फरवरी को ही उन्हें अपर संचालक पद से मुक्त कर मंत्रालय के सामान्य प्रशासन…
KWNS – कांकेर lछत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य मल्लेश ने बीएसएफ के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। AK-47 के साथ कैंप पहुंचा मल्लेश एके-47 रायफल के साथ छोटेबेठिया स्थित बीएसएफ कैंप पहुंचा और सुरक्षा बलों के सामने हथियार डाल दिए। वह ग्रामीणों के साथ कैंप आया था। संगठन में डीवीसीएम पद पर था जानकारी के अनुसार मल्लेश माओवादी संगठन में डीवीसीएम (डिवीजनल कमेटी सदस्य) के पद पर कार्यरत था, जो संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानी जाती है। अधिकारियों के सामने समर्पण उसने बीएसएफ की सेक्टर…
KWNS – रायगढ़ l छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम नावापारा टेण्डा में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई त्वरित कार्रवाई में दो आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है। चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मकान से सोने-चांदी के जेवर पार 23 फरवरी को ग्राम नावापारा टेण्डा निवासी मनीष महंत (22 वर्ष)…
KWNS -प्रिया पाठक,रायपुर l छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी और गबन के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 1) गिफ्ट के नाम पर 2.95 लाख की ऑनलाइन ठगी पुराना कांशी राम नगर निवासी प्रीति कुर्रे को अज्ञात नंबर से कॉल कर बताया गया कि उनके नाम गिफ्ट आया है। डिलीवरी के लिए भेजे गए लिंक पर भुगतान करने के बाद ठग ने अपने खाते में ₹2.95 लाख ट्रांसफर करा लिए। करीब डेढ़ महीने तक गिफ्ट का इंतज़ार करने के बाद ठगी का पता चला। पीड़िता ने तेलीबांधा थाने में आईटी एक्ट की धारा 66D…
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में हुए शामिल* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई मैदान में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ-साथ व्यापार एवं उद्योग के लिए भी अनुकूल वातावरण बना है, जिसका परिणाम है कि व्यापारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि राज्य में निवेश के लिए आगे…
‘विद्यासागर’ डी-लिट उपाधि से अलंकृत हुए द्विवेदी दंपति,डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी, डॉ. रविन्द्र द्विवेदी KWNS – बालाघाट l इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय, बालाघाट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साहित्य–पुरातत्व महाभव्य अनुष्ठान में शिक्षा, साहित्य, पर्यावरण, बालिका शिक्षा, चिकित्सा सेवा, समाज सेवा सहित विविध आयामों में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को डाक्टरेट (विद्या वाचस्पति) तथा (विद्यासागर) डी-लिट की मानद उपाधि से गौरवपूर्ण सम्मान प्रदान किया गया। यह समारोह ज्ञान, संस्कृति और शोध-परंपरा के अद्वितीय संगम का साक्षी बना। शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु द्विवेदी दंपति डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी (जिला शिक्षा अधिकारी, सक्ती), डॉ. रविन्द्र द्विवेदी (जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़…
S. समावेशी विकास A. अधोसंरचना N. निवेश K. कुशल मानव संसाधन A.अंत्योदय L.लाइवलीहुड P.पॉलिसी से परिणाम KWNS- प्रिया पाठक, रायपुर। S. समावेशी विकास व आर्थिक असमानता दूर करने* के लिए पिछड़े क्षेत्र (बस्तर व सरगुजा पर) विशेष ध्यान दिया गया। परिवहन-मुख्यमंत्री बस सेवा पिछड़े क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुगम होगा व इन क्षेत्रों में पर्यटनको बढ़ावा मिलेगा तथा इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं को Available, Affordable, Accessible बनाने के लिए नए संस्थान मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज खोलने के प्रस्ताव से स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता के स्तर को बेहतर करने में कारगर साबित होगा। A .अधोसंरचना निर्माण छ्रुतगामी…
KWNS – बिलासपुर/मुंगेली। गोवंश संरक्षण और गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर विश्व हिंदू सेवा दल द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जिले की गोचर भूमि का सर्वे कर उन्हें विधिवत चिन्हित करने, अवैध कब्जों को हटाने तथा गौवंश के संरक्षण हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग की गई है। संस्था ने बताया कि मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत सरगांव क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर भटकते दिखाई देते हैं, जिससे लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और गौवंश की असामयिक मौत का खतरा बना रहता है।…

