KWNS -प्रिया पाठक,रायपुर l छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी और गबन के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
1) गिफ्ट के नाम पर 2.95 लाख की ऑनलाइन ठगी
पुराना कांशी राम नगर निवासी प्रीति कुर्रे को अज्ञात नंबर से कॉल कर बताया गया कि उनके नाम गिफ्ट आया है। डिलीवरी के लिए भेजे गए लिंक पर भुगतान करने के बाद ठग ने अपने खाते में ₹2.95 लाख ट्रांसफर करा लिए।
करीब डेढ़ महीने तक गिफ्ट का इंतज़ार करने के बाद ठगी का पता चला। पीड़िता ने तेलीबांधा थाने में आईटी एक्ट की धारा 66D सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
2) वसूली सेल्समैन 6.15 लाख लेकर फरार
एमजी रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक फर्म का कर्मचारी रोशन पेशवानी, जो वसूली सेल्समैन था, ₹6,15,800 नकद लेकर फरार हो गया।
बताया गया कि उसने 6 से 24 फरवरी के बीच ग्राहकों से यह रकम वसूली थी। फर्म संचालक मनोहर मंधानी की शिकायत पर मौदहापारा थाने में गबन का मामला दर्ज किया गया है।
👉 पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।


