KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
सौरभ श्रीवास्तव बने OSD
राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक एवं मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को उसी निगम में ओएसडी (Officer on Special Duty) नियुक्त किया गया है।
पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
राप्रसे (राज्य प्रशासनिक सेवा) अधिकारी पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नगरीय प्रशासन संचालनालय में अपर संचालक नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि 10 फरवरी को ही उन्हें अपर संचालक पद से मुक्त कर मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में उप सचिव तथा आई-गाट मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के समन्वयक पद पर पदस्थ किया गया था।
अब नए आदेश के तहत उन्हें नगरीय प्रशासन संचालनालय में अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।


