खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहे इस क्षेत्र में अब ग्रामीण विद्युतीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। बिजली विभाग के अनुसार संभाग के कुल 1189 गांवों में से लगभग 70 प्रतिशत गांवों में विद्युत आपूर्ति पहुंचा दी गई है, जबकि शेष 30 प्रतिशत दुर्गम और पहुंच विहीन क्षेत्रों में सोलर ऊर्जा प्रणाली के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
विभागीय जानकारी के अनुसार 860 गांवों में पारंपरिक बिजली पहुंचाई जा चुकी है। वर्षभर के भीतर बस्तर संभाग के सभी गांवों को 100 प्रतिशत विद्युतिकरण के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है, खासकर दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जैसे जिलों में, जहां भौगोलिक कठिनाइयों और कभी-कभी सुरक्षा चुनौतियों के कारण कार्य अपेक्षाकृत कठिन हो जाता है।
बिजली विभाग के एसी केबी मैथ्यू ने बताया कि बारिश के मौसम से पहले अधिकतम गांवों तक बिजली पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि बारिश शुरू होने के बाद नदी-नालों के उफान और दुर्गम रास्तों के कारण काम में बाधाएं आती हैं। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में लगातार बादल रहने या धूप की कमी के कारण सोलर पैनल की चार्जिंग भी प्रभावित होती है। उन्हाेने बताया कि नियद नेल्लनार योजना और धरती आबा योजनाओं का उद्देश्य अंतिम छोर तक खंभे लगाकर बिजली पहुंचाना है। जिससे ग्रामीणों को बारिश में बैटरी चार्ज की समस्या से छुटकारा मिल सके। ताकि कोई भी गांव बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


