खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश में अधिक से अधिक स्थायी वारंटों की तामील सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में थाना जरहागांव पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 176/2024 धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। घटना दिनांक 26.09.2024 को ग्राम छोटे बरेला, थाना जरहागांव की है, जिसमें प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को बिना अनुमति/जानकारी के अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगा ले जाया गया।
विवेचना के दौरान पीड़िता एवं परिजनों के कथन, घटना स्थल निरीक्षण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रूपेश उर्फ पप्पू निर्मलकर द्वारा शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर हैदराबाद में दुष्कर्म करना पाया गया। प्रकरण में आवश्यक धाराएं जोड़ते हुए मेडिकल परीक्षण एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई।
आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। आरोपी के विरुद्ध माननीय सत्र न्यायालय, मुंगेली के प्रकरण क्रमांक 20/2025 में स्थायी वारंट जारी किया गया था तथा उसकी गिरफ्तारी हेतु ₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था।
दिनांक 26.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा ग्राम टिकरीपारा, तखतपुर जिला बिलासपुर में दबिश देकर आरोपी रूपेश निर्मलकर उर्फ पप्पू पिता दशरथ निर्मलकर उम्र 2 2 वर्ष निवासी टिकरीपारा तखतपुर वार्ड क्रमांक 2 थाना तखतपुर जिला बिलासपुर को उसके सकुनत से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय में पेश कर जेल दाख़िल किया गया ।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक शोभा यादव थाना प्रभारी जरहागांव, आरक्षक उमेश सोनवानी, आरक्षक रोहित पटेल एवं थाना जरहागांव स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
Trending
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय


