KWNS – कांकेर lछत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य मल्लेश ने बीएसएफ के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।
AK-47 के साथ कैंप पहुंचा
मल्लेश एके-47 रायफल के साथ छोटेबेठिया स्थित बीएसएफ कैंप पहुंचा और सुरक्षा बलों के सामने हथियार डाल दिए। वह ग्रामीणों के साथ कैंप आया था।
संगठन में डीवीसीएम पद पर था
जानकारी के अनुसार मल्लेश माओवादी संगठन में डीवीसीएम (डिवीजनल कमेटी सदस्य) के पद पर कार्यरत था, जो संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानी जाती है।
अधिकारियों के सामने समर्पण
उसने बीएसएफ की सेक्टर जी ब्रांच तथा 94वीं वाहिनी के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की भूमिका
बताया जा रहा है कि स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने मल्लेश से लगातार संवाद किया और उसे हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंततः सभी के प्रयास सफल रहे और उसने स्वेच्छा से समर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद मल्लेश को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं मिलने की संभावना है।


