Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Author: Khabar World
समन्वित प्रयासों से निराश्रित पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक : मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर निराश्रित पशुओं की आवाजाही पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की एक प्रमुख वजह निराश्रित मवेशी हैं, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को त्वरित, ठोस और समन्वित कार्य योजना के साथ आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री साय ने पशुधन विकास, नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और लोक निर्माण विभाग को आपसी तालमेल के…
संस्था में निवासरत विगत एक वर्ष में अब तक कुल 10 बालकों को मिला पालन पोषण देखरेख परिवार खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में संस्था में निवासरत विगत एक वर्ष में अब तक कुल 10 बालकों को पालन पोषण देखरेख परिवार से जोड़ा गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने बताया कि 17 जुलाई 2025 जिले में संचालित बाल देखरेख संस्था हेल्प एण्ड हेल्पस समिति बाल गृह बालक जांजगीर में निवासरत 02 बालकों को पालन-पोषण देखेरख परिवार को नियमानुसार संरक्षण हेतु अस्थायी आदेश पर सपुर्द…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राज्य शासन एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशन में रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले में विशेष खाद्य सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार के समय आम जनता को गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इस उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन बेमेतरा द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। अभियान के तहत खोवा, कुंदा, मिल्ककेक, पनीर जैसे दुग्धजन्य उत्पादों की शुद्धता और गुणवत्ता की जांच हेतु बस स्टैंड क्षेत्र की मिठाई दुकानों, होटलों तथा बसों में निरीक्षण किया गया। नकली खाद्य पदार्थों की आशंका के…
बेमेतरा जिले में 7684 महिलाओं को मिला ₹4.53 करोड़ का लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के लिए 15 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक विशेष पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करना है, जिससे माताओं और उनके नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाया जा सके। इस योजना के अंतर्गत गर्भावस्था के दौरान कार्य में असमर्थता के कारण होने वाली आर्थिक क्षति की आंशिक भरपाई हेतु…
प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को मिलेगा तकनीकी कौशल प्रदर्शन और नौकरी के अवसर खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में जिले में कौशल विकास के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें तकनीकी क्षमताओं के प्रदर्शन का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से “कौशल तिहार 2025” का आयोजन दिनांक 23 जुलाई 2025 को प्रातः 10:00 बजे से जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, चोरभट्ठी, बेमेतरा में किया जा रहा है। यह जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत प्रशिक्षित तथा प्रशिक्षणरत युवाओं के लिए आयोजित की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई कोर्ट परिसर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक क्लर्क ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोमनाथ ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ लोग कोर्ट रूम पहुंचे और देखा कि सोमनाथ फंदे से लटका हुआ है। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची भिलाई-3 थाना पुलिस ने शव को…
‘जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा’ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा किए गए चक्काजाम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस अब केवल ढकोसले की राजनीति कर रही है। जिन लोगों ने सत्ता में रहते हुए छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया, वे आज सच्चाई सामने आने पर बौखलाहट में सड़क पर उतरे हैं। सांसद अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अपने पाँच साल के शासनकाल में कोयला, रेत, शराब, धान, डीएमएफ और लोहा जैसे कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी पर एकात्म परिसर में भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लाप रही। आर्थिक नाकेबंदी को छत्तीसगढ़ की जनता ने नकार दिया है। भ्रष्टाचारियों का जनता समर्थन नहीं करती है। ये दिवालियापन का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता। डिप्टी सीएम साव ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने आरोपी के समर्थन में नाकेबंदी की। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर 1000 करोड़ का हेराफेरी करने का आरोप है। वह कांग्रेस पार्टी का पदाधिकारी नहीं है और उसके साथ पार्टी…
2500 करोड़ रुपये के घोटाले में 1000 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति संचालन का आरोप खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को अब जेल भेज दिया गया है। ईडी रिमांड खत्म होने के बाद आज उन्हें रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बता दें कि ईडी ने 18 जुलाई की सुबह भिलाई स्थित बघेल निवास पर छापा मारकर चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन ही गिरफ्तार किया था। उन पर छत्तीसगढ़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आगामी दिनों में रक्षाबंधन सहित कई त्यौहार आने वाले हैं। त्यौहारी सीजन में मिठाईयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन को निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है और लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में सिमगा एवं भाटापारा के कई दुकानों में भी खाद्य पदार्थों की जांच की गई। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों के होटल का निरीक्षण किया गया।…

