खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई कोर्ट परिसर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक क्लर्क ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोमनाथ ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ लोग कोर्ट रूम पहुंचे और देखा कि सोमनाथ फंदे से लटका हुआ है। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची भिलाई-3 थाना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया।
पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि क्लर्क सोमनाथ ठाकुर ने मजिस्ट्रेट अभिनव डहरिया के कोर्ट रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं है, क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है।
इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद स्टाफ और अन्य लोग गहरे सदमे में हैं। सोमनाथ के कुछ साथियों का कहना है कि वह आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान चल रहा था और संभवतः इसी कारण उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की छानबीन में जुटी है।
Trending
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय


