खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आगामी दिनों में रक्षाबंधन सहित कई त्यौहार आने वाले हैं। त्यौहारी सीजन में मिठाईयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन को निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है और लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में सिमगा एवं भाटापारा के कई दुकानों में भी खाद्य पदार्थों की जांच की गई।
खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों के होटल का निरीक्षण किया गया। सिमगा स्थित बालाजी जोधपुर स्वीट्स से खोवा कतली एवं कृष्णा डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया। जांच के दौरान भाटापारा के ट्रांसपोर्ट ऑफिस एवं गैराज का भी निरीक्षण कर रिकॉर्ड खंगाला गया कि कोई अमानक या नियम विरुद्ध खाद्य पदार्थों का परिवहन तो नहीं हो रहा। जांच टीम के द्वारा बिना पक्का बिल व रसीद के खाद्य पदार्थ एवं मिठाइयों का ट्रांसपोर्ट नहीं करने की हिदायत दी गई है।
Trending
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय


