Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि यह समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के आदेशानुसार बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद के नेतृत्व में आज शुक्रवार काे कांग्रेस भवन के सामने अग्रसेन चैक में महिला कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का एप्स्टीन फाइल में नाम उजागर होने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में निगम की उप नेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, प्रदेश सचिव सायमा अशरफ, मंडल अध्यक्ष ललिता राव, जिला महामंत्री सुषमा सुता, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तर गुरमीत कौर, नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णिमा सीरिल, अंजना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर फाइनल में पहुँचने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने अपने ट्वीट में कहा है कि टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार और जुझारू प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हराकर भव्य अंदाज़ में फाइनल में प्रवेश किया है। यह पूरे देश के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने अद्भुत टीमवर्क, साहस और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए पूरे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे (NH 130) पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरचुरा के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हृदयविदारक हादसे में अब तक 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि 25 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत…
मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इस दिन राम नवमी मनाई जाती है। ये चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है। आमतौर पर पंचांग भेद के कारण जन्माष्टमी दो दिन मनाई जाती है लेकिन साल 2026 में सालों बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि राम नवमी भी दो दिन मनाई जाएगी। राम नवमी 2026 डेट चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की 26 मार्च 2026 को सुबह 11.38 से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10.06 मिनट तक रहेगी। 26 मार्च 2026 – इस दिन नवमी तिथि सुबह 11.38 से…
नई दिल्ली। कानूनी मुश्किलें झेलने के बाद कामाख्या नारायण सिंह की डायरेक्ट की हुई ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 27 फरवरी, शुक्रवार को शाम को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म की शुरुआत धीमी हुई लेकिन वीकेंड पर इसने अच्छी कमाई की। फिर होली की छुट्टी का भी इस फिल्म को पूरा फायदा हुआ और इसने शानदार कमाई कर डाली। चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है? ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई? ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले काफी विवादों में रही।…
ये हैं टीम इंडिया की जीत के 5 नायक नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की टीम ने भी जोरदार लड़ाई लड़ी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आगे उनकी कोशिशें अधूरी रह गईं। इस जीत में पांच खिलाड़ियों की भूमिका सबसे अहम रही। संजू सैमसन ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैंमसन ने भारत को…
नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारा खानपान काफी बिगड़ गया है। बाहर का तला-भुना खाना, कम पानी पीना, समय पर भोजन न करना और फाइबर की कमी की वजह से पेट की समस्याएं बहुत बढ़ गई हैं। कब्ज, गैस, पेट फूलना, भारीपन और शरीर में जमा गंदगी जैसी परेशानियां अक्सर लोगों को परेशान करती रहती हैं। जब पेट सही से साफ नहीं होता तो इसका असर चेहरे पर भी दिखने लगता है और शरीर भी सुस्त महसूस करता है। ऐसे में अगर हम रोज सुबह कोई प्राकृतिक और हल्का घरेलू उपाय अपनाएं तो पेट की सफाई आसानी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। होली खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेशवासियों को गर्मी की तपिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में कहीं भी…

