खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। होली खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेशवासियों को गर्मी की तपिश से राहत नहीं मिलने वाली है।
मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी ओडिशा और उससे सटे गंगा क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल के ऊपर समुद्र तल से करीब 0.9 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही उत्तरी उत्तर प्रदेश से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी झारखंड होते हुए उत्तरी ओडिशा तक द्रोणिका भी बनी हुई है। हालांकि इन सिस्टमों का प्रदेश के मौसम पर फिलहाल कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है और मौसम शुष्क बना हुआ है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


