नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारा खानपान काफी बिगड़ गया है। बाहर का तला-भुना खाना, कम पानी पीना, समय पर भोजन न करना और फाइबर की कमी की वजह से पेट की समस्याएं बहुत बढ़ गई हैं। कब्ज, गैस, पेट फूलना, भारीपन और शरीर में जमा गंदगी जैसी परेशानियां अक्सर लोगों को परेशान करती रहती हैं। जब पेट सही से साफ नहीं होता तो इसका असर चेहरे पर भी दिखने लगता है और शरीर भी सुस्त महसूस करता है।
ऐसे में अगर हम रोज सुबह कोई प्राकृतिक और हल्का घरेलू उपाय अपनाएं तो पेट की सफाई आसानी से हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट डॉ। महेश कुमार ने बताया कि खीरा और चिया सीड्स से बनी यह ड्रिंक एक शानदार डिटॉक्स ड्रिंक मानी जाती है। यह न सिर्फ पेट को अंदर से साफ करती है बल्कि शरीर को ठंडक भी देती है। यह ड्रिंक बहुत ही आसान है और इसे रोज सुबह खाली पेट पीने से पेट की गंदगी धीरे-धीरे बाहर निकलने लगती है और शरीर हल्का महसूस होता है।
हेल्थ टिप्स के अनुसार, इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती। सबसे पहले आपको 2 चम्मच चिया सीड्स लेने हैं, जिन्हें आपको पानी में भिगोना होगा। इसके अलावा आपको आधा खीरा, एक छोटा टुकड़ा पाइनएप्पल, अजवाइन की एक डंडी, और नींबू का रस लेना हैं। सबसे खास बात ये है कि ये हेल्दी ड्रिंक कुछ मिनटों में तैयार हो जाती। गर्मी के मौसम में यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले आप 2 चम्मच चिया सीड्स को एक गिलास पानी में डालकर लगभग 10 मिनट के लिए भिगो दें। कुछ ही मिनटों में चिया सीड्स फूलकर जेल जैसे बन जाएंगे। यही जेल पेट की सफाई में बहुत मदद करता है। अब मिक्सी लें और उसमें आधा खीरा डाल दें। इसके बाद इसमें पाइनएप्पल का एक छोटा टुकड़ा डालें जिससे स्वाद भी अच्छा हो जाएगा और पाचन में भी मदद मिलेगी। अब इसमें अजवाइन की एक डंडी डालें जो गैस और कब्ज में काफी फायदेमंद होती है। फिर इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें और अंत में भिगोए हुए चिया सीड्स वाला पानी भी इसमें मिला दें। अब इसे लगभग 1 मिनट तक अच्छे से पीस लें। अब इसे रोज सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है।
हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. महेश कुमार ने बताया कि खीरे और चिया सीड्स की यह ड्रिंक पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है और पेट को अंदर से साफ करता है। रोज सुबह खाली पेट इसे पीने से पेट हल्का रहता है, गैस और भारीपन की परेशानी कम होती है और शरीर में जमा गंदगी धीरे-धीरे बाहर निकलने लगती है।
इसके अलावा यह ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करने का भी काम करती है। खीरा शरीर को ठंडक देता है और पानी की कमी पूरी करता है, जबकि नींबू और अजवाइन पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं। साथ ही यह वजन घटाने में भी मदद कर सकती है क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर करती है और पेट की चर्बी कम करने में सहायक होती है। नियमित सेवन से शरीर ज्यादा फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस होता है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


