खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे (NH 130) पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरचुरा के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हृदयविदारक हादसे में अब तक 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि 25 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यातायात सुचारू हो सके।
सिमगा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन से सख्त यातायात नियमों के पालन और जांच की मांग की है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


