नई दिल्ली। कानूनी मुश्किलें झेलने के बाद कामाख्या नारायण सिंह की डायरेक्ट की हुई ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 27 फरवरी, शुक्रवार को शाम को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म की शुरुआत धीमी हुई लेकिन वीकेंड पर इसने अच्छी कमाई की। फिर होली की छुट्टी का भी इस फिल्म को पूरा फायदा हुआ और इसने शानदार कमाई कर डाली। चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘द केरल स्टोरी 2’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले काफी विवादों में रही। यहां तक कि फिल्म पर बैन लगाने तक की मांग की गई हालांकि ये सभी कानूनी बाधाएं पार करने के बाद सिनेमाघरों में पहुंची और धीमी शुरुआत के बाद इसने दूसरे दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी तब से ये फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई कर रही है। ये फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी जगह बना चुकी है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के पहले दिन 75 लाख कमाए थे। दूसरे दिन इसने 4.65 करोड़ कमाए जबकि तीसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 4.75 करोड़ रुपये रहा। वहीं चौथे दिन ‘द केरला स्टोरी 2’ ने 2.5 करोड़, पांचवें दिन 4 करोड़ और छठे दिन 3.5 करोड़ का कलेक्शन किया।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को 2.19 करोड़ कमाए है।
इसी के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ की सात दिनों की कुल कमाई अब 22.34 करोड़ रुपये हो गई है।
‘द केरल स्टोरी 2’ ने कितना फीसदी वसूल लिया बजट?
उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा स्टारर यह फिल्म 28 करोड़ के बजट में बनी है। 7 दिनों में, प्रोड्यूसर सनशाइन पिक्चर्स ने रिपोर्ट किए गए इन्वेस्टमेंट का 72% से ज्यादा रिकवर कर लिया है। द केरला स्टोरी 2 को सक्सेस टैग पाने के लिए 8 करोड़ चाहिए। अब दूसरे वीकेंड पर ये फिल्म फिर तेजी दिखा सकती है और इसी के साथ ये सेफ ज़ोन में आ जाएंगी।
बता दें कि साल 2026 में अब तक, सिर्फ सनी देओल की बॉर्डर 2 ही सक्सेसफुल रही है। मर्दानी 3 और ओ’रोमियो जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्में यह कामयाबी हासिल नहीं कर पाई हैं। जल्द ही, द केरला स्टोरी का सीक्वल सक्सेस क्लब में शामिल हो जाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


