Author: Khabar World

*धरसींवा में होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय* KWNS – रायपुर  l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनुज शर्मा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों के साथ होली की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री ने आयोजन में आमंत्रित किए जाने पर विधायक  अनुज शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए सभी उपस्थितजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है। यह हमें मन-मुटाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे…

Read More

दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर पूर्ण चंद्रग्रहण:शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा समाप्त खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज मंगलवार को पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा, जो भारत के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि देश के कुछ अत्यंत पश्चिमी इलाकों में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा। छत्तीसगढ़ की बात करें तो राजधानी सिर्फ राजधानी रायपुर में ही आंशिक ग्रहण देखने को मिलेगा। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रग्रहण मंगलवार की शाम को शुरू होगा। भारत में सामान्य रूप से ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट (IST) पर होगी, जबकि इसका समापन शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। ग्रहण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-मोहला। जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित 18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स दिव्यांगजन एवं वृद्धजन सेवा रथ अभियान ने दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में शासकीय सेवाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करते हुए जनसेवा की मिसाल कायम की। अभियान के अंतर्गत जिले के तीनों विकासखंडकृमानपुर, मोहला एवं अंबागढ़ चौकी में क्लस्टर स्तरीय शिविरों और सेवा रथ के माध्यम से ग्राम-ग्राम पहुँचकर दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को उनके घर के समीप विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। सीमावर्ती एवं अंतिम छोर के गांवों तक प्रशासन की सीधी पहुँच इस अभियान की प्रमुख उपलब्धि रही। अभियान के दौरान सेवा रथ…

Read More

KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रायपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने एडवाइजरी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी स्त्री, पुरुष, बच्चे, युवा या बुजुर्ग की इच्छा के विरुद्ध रंग या पानी डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा। ऐसे मामलों में सीधे एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मुखौटों की बिक्री पर प्रतिबंध पुलिस ने होली के दौरान असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए मुखौटों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन का मानना है कि मुखौटे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्खालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में बस्तर की अराध्य मां दंतेश्वरी मंदिर में 23 जनवरी 2026 को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने लगभग एक महीने की जांच के बाद चाेरी के आराेपी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया मंगलसूत्र और सोने के हार का टुकड़ा बरामद हुआ है। चाेरी के आरोपी की पहचान मोनू यादव (27) निवासी शांतिनगर फ्रेजरपुर जगदलपुर के रूप में हुई है। उसका स्थायी पता ग्राम मंगनार, थाना करपावंड, जिला बस्तर है, उसे मारकेल नगरनार इलाके से पकड़ा गया है। 23 जनवरी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। उधारी में रकम लेने के बाद अभियुक्त द्वारा दिया गया चेक अनादरित हो गया। इस मामले में पंचम अपर सत्र न्यायाधीश दुर्ग दीपक कुमार कोशले की न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ फैसला सुनाया है। न्यायालय ने आरोपी सुरेश कुमार पिल्लई को धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत चार माह का सश्रम कारावास तथा 6 लाख रुपए प्रतिकर राशि अदा करने का आदेश दिया है। परिवादी की ओर से अधिवक्ता अवधेश राय ने पैरवी की थी। आरोपी सुरेश कुमार पिल्लई निवासी इंटरनेशनल तालपुरी कॉलोनी भिलाई की जान पहचान परिवादिनी श्रीमती इत्तु रानी दत्ता पति स्वर्गीय निरुपम दत्ता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने धारदार टांगी से मौत के घाट उतार दिया। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। बताया जा रहा है कि देर रात पिता और आरोपी बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी बेटे ने टांगी से अपने पिता के सिर में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। रास्ता रोककर हत्या का प्रयास एवं लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर मुंगेली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई त्वरित कार्रवाई के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रार्थी झाफल थाना लोरमी निवासी ताम्रज सिंह (21 वर्ष) ने बताया कि 2 मार्च की रात करीब 3:30 बजे मोटरसाइकिल (CG 28 U 7390) से रायपुर के लिए निकला था। सुबह लगभग 4:15 बजे मुंगेली-लोरमी तिराहा के पास…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम करमदा में देर रात असामाजिक तत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शरारती तत्वों ने प्रतिमा का सिर तोड़कर अलग कर दूर फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आरोपियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझाइश दी, जिसके बाद स्थिति को शांत कराया गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में एक ओर होलिका दहन का आयोजन चल रहा था, वहीं दूसरी ओर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। होली पर्व पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से अभियान चलाया जा रहा है, शहर में शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने के कारण स्वयं एवं दुसरे राहगीरों के लिये संकट उत्पन्न करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए विकास कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश पर विवेक शुक्ला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं दौलत राम पोर्ते अतिरक्त पुलिस उपायुक्त यातायात/प्रोटोकाल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त सतीष ठाकुर, सुरेन्द्र साय पैकरा, रमेश येरेवार, गुरजीत सिंह एवं श्रीमती सीमा अहिरवार…

Read More