खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ एक बार फिर सनसनीखेज वारदात से दहल उठी है। वार्ड क्रमांक 24, कश्मीरी पारा में एक युवक ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ते हुए अपनी ही दादी की निर्मम हत्या कर दी। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी पोते ने धारदार चाकू से अपनी बुजुर्ग दादी पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।
मोहल्ले के लोगों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से नशे का आदी था और उसका अपनी दादी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार वह मारपीट और जानलेवा हमले तक कर चुका था। ऐसे में इस जघन्य हत्या के पीछे पारिवारिक तनाव और नशे की भूमिका को प्रमुख कारण माना जा रहा है।
सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। एफएसएल और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।
Trending
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय
- डोंगरगढ़ में रिश्तों का कत्ल: नशे की लत ने पोते को बनाया ‘हैवान’, दादी की चाकू गोदकर हत्या
- विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य भर में होंगे विशेष कार्यक्रम राज्यपाल डेका ने दिए निर्देश
- बीजापुर में ‘गौ माता राष्ट्रमाता’ की गूँज: 11 हजार से अधिक हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर


