खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम करमदा में देर रात असामाजिक तत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शरारती तत्वों ने प्रतिमा का सिर तोड़कर अलग कर दूर फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आरोपियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझाइश दी, जिसके बाद स्थिति को शांत कराया गया।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में एक ओर होलिका दहन का आयोजन चल रहा था, वहीं दूसरी ओर महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना ने शांत माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया। इस घटना ने त्योहार के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था कायम कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई के बाद ही उनका आक्रोश पूरी तरह शांत होगा। खंडित प्रतिमा को सुरक्षित रखवा दिया गया है। वहीं ग्रामीण सूत्रों के अनुसार प्रशासन द्वारा जल्द ही महात्मा गांधी की नई प्रतिमा स्थापित करवाई जाएगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


