खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। होली पर्व पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से अभियान चलाया जा रहा है, शहर में शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने के कारण स्वयं एवं दुसरे राहगीरों के लिये संकट उत्पन्न करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए विकास कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश पर विवेक शुक्ला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं दौलत राम पोर्ते अतिरक्त पुलिस उपायुक्त यातायात/प्रोटोकाल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त सतीष ठाकुर, सुरेन्द्र साय पैकरा, रमेश येरेवार, गुरजीत सिंह एवं श्रीमती सीमा अहिरवार के नेतृत्व में यातायात के सभी थाना क्षेत्रों में 42 चेकिंग पाइंट लगाया गया है। सभी चेकिंग पाइंट में चेकिंग अधिकारियों द्वारा ब्रीथ एनालाईजर मशीन के साथ शाम से देर रात्रि तक सघन जांच अभियान चलाया गया।
जांच कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाईजर मशीन से शराब सेवन की जांच की गयी। जांच में 130 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया, कार्यवाही किये गए वाहनों में 39 कार, 73 मोटरसायकल, 03 ट्रक, 15 टाटा एस पिकप एवं ई-रिक्शा वाहन शामिल है। जिनके विरूद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत वाहनों को जप्त कर कार्यवाही किया गया। वाहनों को यातायात मुख्यालय परिसर एवं यातायात थानों में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। कार्यवाही किये गये प्रकरणों को होली के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा जहॉ शराब सेवन कर वाहन चलाने पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक प्रकरण में 10000 से 15000 हजार रूपये तक अर्थदंड किया जाता है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश एवं विकास कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल के मार्गदर्शन में होली तक विशेषकर रात्रि में चेकिंग पाइंट लगाकर नियमित रूप से शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


