खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्खालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में बस्तर की अराध्य मां दंतेश्वरी मंदिर में 23 जनवरी 2026 को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने लगभग एक महीने की जांच के बाद चाेरी के आराेपी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया मंगलसूत्र और सोने के हार का टुकड़ा बरामद हुआ है। चाेरी के आरोपी की पहचान मोनू यादव (27) निवासी शांतिनगर फ्रेजरपुर जगदलपुर के रूप में हुई है। उसका स्थायी पता ग्राम मंगनार, थाना करपावंड, जिला बस्तर है, उसे मारकेल नगरनार इलाके से पकड़ा गया है। 23 जनवरी को मां दंतेश्वरी मंदिर से पीतल की मूर्ति, चांदी की चैन जिसमें सोने का लॉकेट लगा था, मंगलसूत्र और सोने के हार की चोरी हुई थी। एएसपी माहेश्वर नाग ने बताया कि मां दंतेश्वरी मंदिर में 23 जनवरी 2026 को हुई चोरी के मामले में चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोर के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात के बाद पुलिस ने अलग-अलग 9 टीमें बनाकर जांच शुरू की । मां दंतेश्वरी मंदिर और शहर में लगे 100 से ज्यादा सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी वारदाता के बाद कोसमी इलाके के आम बगीचे में सोता था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पूछ-ताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की। उसने बताया कि मूर्ति, चांदी की चैन और मंगलसूत्र जैकेट में रखा था। सोने का हार मूर्ति से खींचकर निकाला, जिससे वह टूट गया। भागते समय हार के कुछ टुकड़े गिर गए और कुछ आराेपी की जेब में रह गए।
आरोपी के मुताबिक वारदात काे अंजाम देने के बाद वह जगदलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां रेलवे पुलिस को देखकर घबरा गया और मंगलसूत्र, हार का टुकड़ा स्टेशन के पास बरगद के पेड़ के नीचे पत्थर के नीचे छिपा दिया। इसके बाद पीतल की मूर्ति और चांदी की चैन लेकर ट्रेन से ओडिशा के लिए निकल गया। रास्ते में भंसुली (ओडिशा) रेलवे ब्रिज से नदी में सामान फेंकने की बात कही। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान से मंगलसूत्र और हार का टुकड़ा बरामद किया गया। रेलवे ब्रिज के पास नदी में फेंके गए सामान की तलाश एसडीआरएफ और पुलिस ने की, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज मंगलवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


