खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गीदम के अध्यक्ष अनिल कर्मा ने कहा कि महतारी वंदन योजना का सरकार दिन-रात प्रचार करती रही, आज वहीं योजना आम महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि इस योजना के नाम पर भाजपा ने प्रदेश की माताओं-बहनों से बड़े-बड़े वादे किए और सत्ता हासिल की। लेकिन आज हकीकत यह है, कि महिलाओं को केवाईसी के नाम पर घंटों बैंकों और दफ्तरों की लाइन में खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार बनने के बाद 6-7 महीनों तक महिलाओं के बैंक खाते बिना किसी समस्या के संचालित हो रहे थे, तो अचानक अब ऐसी क्या स्थिति बन गई कि हर जगह केवाईसी का बहाना बनाया जा रहा है। क्या सरकार के पास इस योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त बजट नहीं है?
Trending
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
- अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय


