Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव
- छत्तीसगढ़ में मौसम के दो रंग: रायपुर में आज 45°C का ‘ऑरेंज अलर्ट’, तो बस्तर में बारिश की फुहारें
- रायपुर नगर निगम: आज विशेष सामान्य सभा में ‘शक्ति’ और ‘सवाल’ का आमना-सामना
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। होली के जश्न के बीच कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्त्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा नेशनल हाईवे-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर बिरकोना के पास हुआ है। मृतक की पहचान अमर दीवान के रूप में हुई है, जो रायपुर में पढ़ाई करता था। बताया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। पटेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोगल में एक पिता ने मामूली पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही 25 वर्षीय बेटे की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को दूर खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब कल मंगलवार को प्रार्थिया अंजलि टंडन ने थाना पटेवा में अपने पति प्रेम प्रकाश टंडन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। अंजलि ने बताया कि उसके पति 2 मार्च की रात को अपने पिता के घर ग्राम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को शराब के नशे में स्कूल पहुंचना मंहगा पड़ गया। शिक्षक का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह शराब के नशे में चूर नजर आ रहे हैं। मामले में जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक पर एक्शन लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। दरअसल, पूरा मामला प्राथमिक शाला सरईडांड बोंगा प्रतापपुर का है। यहां पदस्थ सहायक शिक्षक रोशनलाल उरांव का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह शराब के नशे में छोटे बच्चों की क्लास लेते दिखाई देते हैं, जिसकी शिकायत के बाद जांच में सामने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद 4 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश के आसार नहीं हैं। बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.5°से. राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5°से. अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। वर्षा के मुख्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वीडियो पोस्ट कर CM साय ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को सशक्त बनाने का अवसर है। यह पर्व समाज में समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को प्रगाढ़ करता है तथा हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली का विशेष महत्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, अहंकार पर विनम्रता की जीत और वैमनस्य पर प्रेम की प्रधानता का संदेश देता है। होली के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने होली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया है। सांसद अग्रवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक गौरव और एकता का प्रतिबिंब है। यह पर्व ऊंच-नीच, भेदभाव और वैमनस्य को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस त्यौहार को…
डिजिटल कनेक्टिविटी बनेगी विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ को डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत सरकार के संचार मंत्रालय द्वारा संशोधित भारतनेट प्रोग्राम (Amended BharatNet Program – ABP) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लिए ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ के 11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी के माध्यम से जोड़ा जाएगा। रिंग टोपोलॉजी आधारित यह नेटवर्क संरचना अधिक विश्वसनीय, सुरक्षित और निर्बाध डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध कराने में सक्षम होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह…
सभा, चौपाल और रैली के माध्यम से जल संरक्षण महाभियान को मिल रहा जनसमर्थन खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में लगातार गिरते भू-जल स्तर और संभावित जल संकट को देखते हुए “जल संरक्षण महाभियान” के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभा, चौपाल और रैली के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को अपने घरों में रिचार्ज पिट निर्माण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है कि बेमेतरा जिला वर्तमान में गंभीर जल संकट की स्थिति का सामना कर रहा है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका द्वारा गोद लिए गए ग्राम टेमरी, विकासखण्ड नवागढ़, जिला बेमेतरा, निरंतर विकास की दिशा में नई मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। लगभग 3794 की आबादी वाले इस ग्राम में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवनस्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। ग्राम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा लंबे समय से पेयजल आपूर्ति हेतु हैण्डपम्प एवं पावर पम्प के माध्यम से जल उपलब्ध कराया जाता रहा है। इसके साथ ही अब शासन की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन…
वीडियो कॉल के जरिए परिजनों से कर रहे संपर्क खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। ईरान से जुड़े युद्ध हालात के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़े असर ने कोटा के तीन युवकों की वापसी यात्रा को अनिश्चितता में डाल दिया है। दुबई घूमने के लिए गए कोटा के तीन युवकों की वापसी फ्लाइट लगातार रद्द हो रही है। पहले उनकी टिकट 28 फरवरी की थी, लेकिन उड़ान निरस्त हो गई। इसके बाद तीन मार्च की नई टिकट मिली, वह भी कैंसल हो गई। अब उन्हें पांच मार्च की फ्लाइट का टिकट मिला है और वे उसी के सहारे घर लौटने की उम्मीद…

