खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम रामाटोला में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान रामाटोला निवासी 20 वर्षीय योमिश सिन्हा के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ग्राम सांखरा में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान मृतक युवक का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने रविवार देर रात रामाटोला में चल रहे एक अन्य शादी समारोह में योमिश सिन्हा को घेर लिया। पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। स्थिति को देखते हुए एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव
- छत्तीसगढ़ में मौसम के दो रंग: रायपुर में आज 45°C का ‘ऑरेंज अलर्ट’, तो बस्तर में बारिश की फुहारें


