खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के जीत के दावों पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बंगाल को लेकर पहले भी दावे किए गए थे, लेकिन दांव उल्टा पड़ा था।
भूपेश बघेल ने कहा कि पहले हम लोगों को बीजेपी वाले एटीएम बोलते थे। ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम सब जगह बीजेपी एसबीआई बन गई है, सब मिलकर लूट रहे हैं, कोई काम नहीं हो रहा है।
विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि अनुमति लेकर सत्र बुलाया गया है, लेकिन उसमें क्या लिखा है? क्या इसमें निंदा प्रस्ताव लाया जा सकता है, यह सवाल है। उन्होंने कहा कि यदि आज लोकसभा में कोई प्रस्ताव पारित होता है, तो क्या उसका प्रभाव यहां भी होगा? क्या यह टकराव नहीं है या सहमति है?
उन्होंने आगे कहा कि जो घटनाएं हो चुकी हैं, पहली बात यह है कि सरकार तीन बिल लेकर आई थी और तीनों बिल गिर गए। क्या इस पर चर्चा हो सकती है? पहले यह बताएं क्या केंद्र के विषय में राज्य में चर्चा हो सकती है?
Trending
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव
- छत्तीसगढ़ में मौसम के दो रंग: रायपुर में आज 45°C का ‘ऑरेंज अलर्ट’, तो बस्तर में बारिश की फुहारें


