Author: Khabar World

गृहमंत्री बोले, “मंत्री या मुख्यमंत्री के साथ फोटो से अपराधी नहीं बच सकते” खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम बुलडोजर के साथ रोहित तोमर के भाटागांव के साई नगर स्थित दफ्तर पर कार्रवाई के लिए पहुंच गई है। दफ्तर को बिना नक्शा और अनाधिकृत रूप से निर्माण किया गया है। बताया जा रहा है कि इसी दफ्तर से तोमर बंधु अवैध रूप से सूदखोरी का कारोबार संचालित करते थे। जानकारी के मुताबिक, फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर अपनी पत्नी भावना तोमर के नाम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। व्यापम द्वारा आज आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर सवा 1 बजे तक परीक्षा होनी है। रायपुर जिले में परीक्षा के लिए 90 केन्द्र बनाए गए हैं। बिलासपुर में नकल के मामले के बाद परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। नए निर्देश के अनुसार अब अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र 2 घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर 12.15 बजे चतुर्थ राज्य स्तरीय हिन्दू राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शदाणी दरबार में आयोजित किया गया है। वहीं शाम 5 बजे मुख्यमंत्री बूढ़ा तालाब स्थित इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। जहां वे ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। व्यवसायी के घर दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट का प्रयास होने से शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में आरोपी को गिरफ्तार किया। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आरपी नगर फेज टू का है। जानकारी के मुताबिक, व्यवसायी नीरज भोजसिया के घर वाले मोबाइल पर रिश्तेदार से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान एक आरोपी चाकू लेकर लूट की नीयत से घर के अंदर घुसा। फोन पर रिश्तेदार को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर खरसिया के केनाभाठा निवासी आरोपी…

Read More

मुख्यमंत्री साय बोले- भारत-यूके एफटीए से किसानों, बुनकरों और युवाओं के लिए खुलेगा वैश्विक बाज़ार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच मुक्त व्यापार समझौते को भारत की विकास यात्रा का नया अध्याय बताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह समझौता न केवल भारत के आर्थिक क्षितिज को विस्तार देगा, बल्कि विशेष रूप से ऐसे राज्य जो कृषि, शिल्प, लघु और कुटीर उद्योगों पर आधारित हैं – जैसे छत्तीसगढ़ – उन्हें वैश्विक व्यापार का हिस्सा बनने का ऐतिहासिक अवसर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय- दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पालनार में आज शनिवार काे एक अधेड़ महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतका की पहचान ग्रामीण महिला हूंगी माड़वी, पिता स्व. हांदा माड़वी निवासी पालनार मुस्लतोंटा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला बलात्कार के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह घटना बीती रात की है। महिला का शव गांव के बाहरी क्षेत्र में मिला, जिससे आपराधिक कृत्य की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कुआकोंडा थाना पुलिस मौके…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय आज 26 जुलाई 2025 को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा भारत माता की छाया चित्र पर पूजा अर्चना व दीप प्रज्जवलित कर प्रारंभ की गई। अपने उद्बोधन में भारतीय सैनिकों की वीरता, बलिदान एवं देशभक्ति को नमन करते हुए छात्रों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। उन्हाेने शिक्षकों की भी बहुत बड़ी भूमिका पर प्रकाश कहा कि देशभक्ति, सहास के लिए ऐसे वीर सेना को शिक्षा देते हैं। इस दाैरान विंग…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में इन दिनों जिला शिक्षा अधिकारी की कुर्सी पर दो अधिकारी अपना दावा कर रहे हैं, दोनों स्वयं को “असली डीईओ” बता रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार 10 जुलाई 2025 काे जब राज्य शासन ने राजकुमार कठोते को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बीजापुर के रूप में पदस्थ किया और लखनलाल धनेलिया को प्राचार्य, माकड़ी (कोंडागांव) बना दिया गया। लेकिन लखनलाल धनेलिया का कहना है कि मैंने अब तक प्रभार नहीं दिया है, और कार्यालय वैसे ही चल रहा है, जैसे पहले चलता था। उनका कहना है कि उन्होंने 23 जुलाई को हाईकोर्ट से स्टे…

Read More

आयुष्मान कार्ड, वय वंदन, एएनसी एवं सिकल सेल जांच में तेजी लाने के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज बिल्हा ब्लॉक में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की गहन समीक्षा प्रार्थना सभा भवन में की। बैठक में आयुष्मान भारत योजना, वय वंदन योजना, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच एवं सिकल सेल रोग की स्क्रीनिंग और उपचार संबंधी गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी रूप से पहुंचाया जाए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत संदीप…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात पर स्थित पर्यटन विभाग का वर्षों से बंद पड़ा मोटल अब 30 वर्षों के लिए एक निजी संस्था को लीज पर सौंपा गया है। बस्तर जिले में चित्रकोट की तर्ज पर तीरथगढ़ में भी दस साल पहले पर्यटकों के लिए ठहरने और भोजन की व्यवस्था को लेकर पर्यटन विभाग ने एक बहुप्रतीक्षित योजना बनाई थी। लेकिन निर्माण के दौरान ही यह भवन कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार हो गया। कई सालों से यह मोटल बंद पड़ा था और खंडहर में तब्दील होने की ओर अग्रसर था। अब…

Read More