खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में इन दिनों जिला शिक्षा अधिकारी की कुर्सी पर दो अधिकारी अपना दावा कर रहे हैं, दोनों स्वयं को “असली डीईओ” बता रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार 10 जुलाई 2025 काे जब राज्य शासन ने राजकुमार कठोते को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बीजापुर के रूप में पदस्थ किया और लखनलाल धनेलिया को प्राचार्य, माकड़ी (कोंडागांव) बना दिया गया।
लेकिन लखनलाल धनेलिया का कहना है कि मैंने अब तक प्रभार नहीं दिया है, और कार्यालय वैसे ही चल रहा है, जैसे पहले चलता था। उनका कहना है कि उन्होंने 23 जुलाई को हाईकोर्ट से स्टे भी ले लिया है। राजकुमार कठोते के पास शासन के आदेश हाेने से वे स्वयं को डीईओ बता रहे हैं। अब स्थिति ऐसी है कि एक कुर्सी के लिए दो दावेदार हैं, और दोनों कार्यालय आने-जाने लगे हैं, इससे कर्मचारियाें की परेशानी बढ़ गई है, आखिर वे किसका आदेश माने। देखना दिलचस्प होगा कि अंत में डीईओ की यह कुर्सी किसे मिलती है।
Trending
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार


