खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। व्यवसायी के घर दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट का प्रयास होने से शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में आरोपी को गिरफ्तार किया। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आरपी नगर फेज टू का है।
जानकारी के मुताबिक, व्यवसायी नीरज भोजसिया के घर वाले मोबाइल पर रिश्तेदार से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान एक आरोपी चाकू लेकर लूट की नीयत से घर के अंदर घुसा। फोन पर रिश्तेदार को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर खरसिया के केनाभाठा निवासी आरोपी राजेश बंजारे को चाकू सहित धरदबोचा। सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुभाष चौक पर आंदोलन पर ड्यूटी कर रहे चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार और कोरबा पुलिस मौके पर पहुंची और फिल्मी स्टाइल में घर के अंदर घुसकर आरोपी को पीछे से पकड़ा। इस दौरान बीच बचाव में व्यापारी के बहू की उंगली में चोट आई है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि जानकारी मिली थी कि आरोपी चाकू लेकर घर के अंदर घुसा है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार


