Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
- अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
Author: Khabar World
प्रशासन ने जारी की अंतिम चेतावनी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में लापरवाही बरतने वाले हितग्राहियों पर अब प्रशासन सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अप्रारंभ एवं अधूरे पड़े आवासों की समीक्षा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ऐसे प्रकरण सामने आए हैं, जहां प्रथम किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया या बीच में ही कार्य रोक दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, योजना के तहत पात्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा (रे.) के निवासी श्री कौशल यादव का जीवन पहले काफी कठिन परिस्थितियों में गुजर रहा था। वे अपने परिवार के साथ खपरे और टीन की छत से बने कच्चे मकान में रहते थे। बारिश के मौसम में घर की छत से पानी टपकता था, जिससे घर के भीतर रहना भी मुश्किल हो जाता था। कई बार परिवार को रात भर जागकर बारिश से बचाव करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए केवल एक सपना बनकर रह गया था। ऐसे समय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा,। जिले के कोन्टा स्थित बालिका आवासीय विद्यालय की 10वीं कक्षा में अध्ययनरत एक छात्रा के स्वास्थ्य जांच में चिकित्सकों ने गर्भवती हाेने की पुष्टि की, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले के उजागर होते ही कोन्टा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज किया और आरोपी को पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी भी स्थानीय स्तर पर पढ़ने वाला छात्र है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के पशुधन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पशुधन विकास विभाग द्वारा एक व्यापक टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका नियंत्रण कार्यक्रम के सातवें चरण का यह अभियान पूरे जिले में 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के सभी सातों विकासखण्डों में खुरहा-चपका टीकाकरण का एक विशेष महाअभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पशुओं को कवर किया जा रहा है। पालतू मवेशियों में इस गंभीर खतरे को देखते हुए जिला कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिले भर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। थल सेना द्वारा आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क और ट्रेड्समैन जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस अवसर से लाभान्वित करने और क्षेत्र के युवाओं को सफलता दिलाने के उद्देश्य से बस्तर जिला प्रशासन ने पहल की है। प्रशासन द्वारा अब भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को ज्ञानगुड़ी केन्द्र के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, व्हाट्सएप ग्रुप मार्गदर्शन और शारीरिक प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीयन की खिड़की 13 फरवरी…
KWNS – गाजियाबाद l इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के सेंट्रल रीजन द्वारा 16-17 मार्च 2026 को गाजियाबाद में दो दिवसीय मैनेजिंग कमेटी मेंबर्स मीट (एमसीएमएम )का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेंट्रल रीजन की सभी 61 शाखाओं के नव निर्वाचित मैनेजिंग कमेटी सदस्यों के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया गया तथा ब्रांच चेयरपर्सन का फेलिसिटेशन भी किया गया l कार्यक्रम का उद्देश्य नव निर्वाचित पदाधिकारियों, विशेष रूप से शाखा चेयरपर्सन को शाखाओं के सुचारू संचालन एवं विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी प्रबंधन के लिए विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करना था। इस दौरान शाखाओं के प्रशासन, कार्यक्रम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में गटर की सफाई के दौरान तीन सफाई कर्मचारियों की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सफाई के नाम पर किसी व्यक्ति की मौत हो जाए यह छोटी घटना नहीं है। चाहे अस्पताल प्रबंधन हो या काम कराने वाली एजेंसी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि मंगलवार को रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान अंदर उतरे तीन मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए, जिससे तीनों की मौत हो गई। मृतकों की…
पेयजल, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण को मिलेगी रफ्तार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय निकायों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। 15वें वित्त आयोग के तहत 116 करोड़ 96 लाख रुपए टाइड ग्रांट के रूप में प्राप्त हुए हैं, जिनका उपयोग मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े कार्यों में किया जाएगा। इससे शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित विधानसभा में उस समय एक अलग ही दृश्य देखने को मिला, जब 140 आत्मसमर्पित नक्सली यहां पहुंचे और विधानसभा की कार्यवाही को देखा। इनमें कुल 54 महिलाएं और 86 पुरुष शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों बीजापुर और कांकेर से आए हैं। मुख्यधारा में लौट चुके इन पूर्व नक्सलियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने के लिए विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। इस दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य उन्हें समाज…
प्रदेशभर में 9,763 न्योता भोज आयोजित, 1.83 लाख से अधिक बच्चे हुए लाभान्वित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आंगनबाड़ी केन्द्रों में संचालित ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम प्रदेश में पोषण, शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप शुरू की गई इस पहल के तहत अब समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। राज्य स्तर पर जनवरी से फरवरी 2026 तक कुल 9,763 न्योता भोज आयोजनों के माध्यम से 1,83,927 बच्चों को लाभान्वित किया गया है, जो इस योजना की व्यापक सफलता को दर्शाता है। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें…

