KWNS – गाजियाबाद l इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के सेंट्रल रीजन द्वारा 16-17 मार्च 2026 को गाजियाबाद में दो दिवसीय मैनेजिंग कमेटी मेंबर्स मीट (एमसीएमएम )का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेंट्रल रीजन की सभी 61 शाखाओं के नव निर्वाचित मैनेजिंग कमेटी सदस्यों के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया गया तथा ब्रांच चेयरपर्सन का फेलिसिटेशन भी किया गया l
कार्यक्रम का उद्देश्य नव निर्वाचित पदाधिकारियों, विशेष रूप से शाखा चेयरपर्सन को शाखाओं के सुचारू संचालन एवं विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी प्रबंधन के लिए विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करना था। इस दौरान शाखाओं के प्रशासन, कार्यक्रम आयोजन, सदस्य सहभागिता और प्रोफेशनल डेवलपमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रसन्न कुमार डी ,प्रेसिडेंट, आईसीएआई ने अपने संबोधन में कहा कि शाखाएं संस्थान की रीढ़ होती हैं और उनकी सक्रियता से ही सदस्यों का समग्र विकास संभव है। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को नवाचार और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं मंगेश पी. किन्नरे ,वाइस प्रेसिडेंट आईसीएआई ने शाखाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और टीमवर्क को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सशक्त शाखाएं ही सशक्त संस्थान का निर्माण करती हैं।
कार्यक्रम में सेंट्रल काउंसिल एवं रीजनल काउंसिल के सदस्य, विभिन्न शाखाओं के नव निर्वाचित पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के माध्यम से मेंबर्स को व्यावहारिक ज्ञान एवं आवश्यक कौशल प्राप्त हुए जिससे वे अपनी-अपनी शाखाओं की गतिविधियों का प्रभावी संचालन कर सकेंगे और आईसीएआई के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस कार्यक्रम में रायपुर आईसीएआई मैनेजिंग कमेटी की चेयरपर्सन सीए रश्मि वर्मा, वाइस चेयरमैन सीए रवि जैन, सेक्रेटरी सीए ऋषिकेश यादव, कोषाध्यक्ष सीए शीतल काला, सिकासा चेयरमैन सीए संस्कार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सीए विकास गोलछा , कार्यकारिणी सदस्य सीए आयुषि अग्रवाल , एक्स ऑफिसियो सीए पंकज शाह शामिल थे l


