खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा,। जिले के कोन्टा स्थित बालिका आवासीय विद्यालय की 10वीं कक्षा में अध्ययनरत एक छात्रा के स्वास्थ्य जांच में चिकित्सकों ने गर्भवती हाेने की पुष्टि की, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले के उजागर होते ही कोन्टा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज किया और आरोपी को पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी भी स्थानीय स्तर पर पढ़ने वाला छात्र है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से परामर्श कार्यक्रम चलाने की बात कही जा रही है। लोगों ने मांग की है कि इस मामले में जिम्मेदाराें पर कड़ी कार्रवाई की जाए और आवासीय विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।
सुकमा कलेक्टर अमित कुमार ने बताया कि यह मामला बीते सप्ताह सामने आया था, जिसके बाद तत्काल जांच कराई गई और प्रकरण में अपराध दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संस्थानों में परामर्श कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


