खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित विधानसभा में उस समय एक अलग ही दृश्य देखने को मिला, जब 140 आत्मसमर्पित नक्सली यहां पहुंचे और विधानसभा की कार्यवाही को देखा। इनमें कुल 54 महिलाएं और 86 पुरुष शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों बीजापुर और कांकेर से आए हैं।
मुख्यधारा में लौट चुके इन पूर्व नक्सलियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने के लिए विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। इस दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और बेहतर जीवन के अवसर उपलब्ध कराना है।
मुलाकात के दौरान विजय शर्मा (गृह मंत्री) और केदार कश्यप भी मौजूद रहे। नेताओं ने आत्मसमर्पित नक्सलियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें शिक्षा, रोजगार और पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। यह पहल राज्य सरकार के पुनर्वास कार्यक्रम का हिस्सा मानी जा रही है, जिसका उद्देश्य नक्सलवाद से प्रभावित लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


