खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। थल सेना द्वारा आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क और ट्रेड्समैन जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस अवसर से लाभान्वित करने और क्षेत्र के युवाओं को सफलता दिलाने के उद्देश्य से बस्तर जिला प्रशासन ने पहल की है। प्रशासन द्वारा अब भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को ज्ञानगुड़ी केन्द्र के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, व्हाट्सएप ग्रुप मार्गदर्शन और शारीरिक प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) की सुविधा प्रदान की जा रही है।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीयन की खिड़की 13 फरवरी से खुल चुकी है जो 1 अप्रैल 2026 तक सक्रिय रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना आवेदन सुनिश्चित कर सकते हैं। भर्ती के पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 1 से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जिसके बाद शारीरिक दक्षता, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया संपन्न होगी। सामान्य पात्रता के लिए उम्मीदवारों की आयु 17 ) से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए, विशेष रूप से जिनका जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य हुआ है।
जिला प्रशासन ने तैयारी को सुगम बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया है। अभ्यर्थी प्रशासन द्वारा जारी किए गए विशेष व्हाट्सएप लिंक और गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के पश्चात छात्रों को एक समर्पित व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाएगा जहां उन्हें परीक्षा से जुड़ी समस्त पाठ्य सामग्री और अपडेट्स नियमित रूप से दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जो छात्र नीट, पीईटी और पीएटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी निःशुल्क क्रैश कोर्स की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
यदि किसी अभ्यर्थी को ऑनलाइन पंजीकरण या आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी समस्या आती है, तो वे जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल, जगदलपुर से संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 0771-2965212 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बस्तर के युवाओं के पास अब अपनी मेहनत और प्रशासन के सहयोग से सेना की वर्दी पहनने के सपने को हकीकत में बदलने का यह एक उत्कृष्ट अवसर है।
Trending
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा


