Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव
- घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा
- घटारानी के जंगलों में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला; इलाके में हाई अलर्ट
- “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर ईरान युद्ध से उत्पन्न अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच जिले में घरेलू एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने खाद्य विभाग के अधिकारियों और गैस वितरकों की बैठक लेकर व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए आम उपभोक्ताओं को घबराने या पैनिक में आकर गैस का अनावश्यक भंडारण करने की जरूरत नहीं है। बैठक में कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए होटल और…
दो लाख रुपये के ऋण से शुरू किया किराना व्यवसाय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर के बकावंड विकासखंड अंतर्गत ग्राम जैबेल की निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला शामबती बघेल ने अपनी मेहनत और शासन की योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शामबती बघेल ने बताया कि उनके परिवार में कुल छह सदस्य हैं। परिवार के पास सीमित कृषि भूमि होने के कारण केवल खेती से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले में तेन्दूपत्ता सीजन 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष जिला वनोपज सहकारी यूनियन ने 1 लाख 19 हजार 500 मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया है। बेहतर गुणवत्ता और अधिक उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए संग्रहण से पहले 5 मार्च से 15 मार्च तक जंगलों में शाखकर्तन कार्य कराया जा रहा है। वन विभाग के डीएफओ रमेश जांगड़े नए बताया तेन्दूपत्ता संग्रहण शुरू होने से लगभग 45 से 50 दिन पहले शाखकर्तन करना सबसे अधिक लाभकारी माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष समितिवार और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन ने महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती पुष्पा सिन्हा को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा उन्हें सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि पुष्पा सिन्हा वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री के पद पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। प्रदेश संगठन द्वारा उन्हें दिए गए इस नए दायित्व से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पुष्पा सिन्हा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है,…
एक चिंगारी से उजड़ सकता है जंगल, सावधानी ही सुरक्षा है ,बीड़ी-सिगरेट की चिंगारी, जंगल के लिए भारी- जांगड़े खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग सक्रिय हो गया है। बीजापुर सामान्य वन मंडल के डीएफओ रमेश कुमार जांगड़े के निर्देश पर वन विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अमूल्य वन संपदा और वन्यजीवों को आग से सुरक्षित रखा जा सके। वन विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान और उससे बचाव के उपायों के बारे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया टीम की नई सूची जारी कर दी गई है। इसमें प्रदेश स्तर पर 3 सहसंयोजक, 10 प्रदेश प्रवक्ता और 11 मीडिया पैनलिस्ट की नियुक्ति की गई है। पार्टी संगठन की ओर से जारी इस घोषणा में मीडिया विभाग को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई है। नई टीम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं, संगठन की गतिविधियों और पार्टी के विचारों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना बताया गया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक कमाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह आत्मविश्वास, हौसले और मेहनत से जुड़ी होती है। बेमेतरा जिले की श्रीमती लक्ष्मी रंगारे की प्रेरणादायक कहानी इसी का उदाहरण है। जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर न केवल अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मजबूत कदम बढ़ाए हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच नहीं हारी हिम्मत लक्ष्मी रंगारे बताती हैं कि परिवार की जिम्मेदारियां उनके कंधों पर ही हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अपने बच्चों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। नारायणपुर-कोंडागांव मुख्य मार्ग पिछले लगभग पांच महीनों से बंद है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पूरी सड़क खोद दी गई है, जिससे दोपहिया गाड़ियों का चलाना भी मुश्किल हो गया है। गड्डों और धूल के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने के कारण यात्री बसों को बोरगांव-हिरी-बड़े डोंगर होते हुए लंबा वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों का समय और किराया दोनों बढ़ गए हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मुख्य मार्ग के बंद होने से गाड़ियों की आवाजाही गांव…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में, सर्वमंगल फाउंडेशन द्वारा 12 मार्च को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को पहचान देना और उन्हें प्रेरित करना है। इस अवसर पर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया जाएगा। फाउंडेशन के पदाधिकारी मानते हैं कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है और समाज में उनकी भूमिका को…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में, सर्वमंगल फाउंडेशन द्वारा 12 मार्च को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को पहचान देना और उन्हें प्रेरित करना है। इस अवसर पर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया जाएगा। फाउंडेशन के पदाधिकारी मानते हैं कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है और समाज में उनकी भूमिका को…

