खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन ने महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती पुष्पा सिन्हा को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा उन्हें सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि पुष्पा सिन्हा वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री के पद पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। प्रदेश संगठन द्वारा उन्हें दिए गए इस नए दायित्व से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
पुष्पा सिन्हा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा के जिला महामंत्री के पद की जिम्मेदारी के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर सहकारिता प्रकोष्ठ के कार्यों को भी पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उ
न्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री केदार कश्यप, बीजापुर के लोकप्रिय नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में वे पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


