खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। नारायणपुर-कोंडागांव मुख्य मार्ग पिछले लगभग पांच महीनों से बंद है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पूरी सड़क खोद दी गई है, जिससे दोपहिया गाड़ियों का चलाना भी मुश्किल हो गया है। गड्डों और धूल के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मार्ग बंद होने के कारण यात्री बसों को बोरगांव-हिरी-बड़े डोंगर होते हुए लंबा वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों का समय और किराया दोनों बढ़ गए हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मुख्य मार्ग के बंद होने से गाड़ियों की आवाजाही गांव की सड़कों पर बढ़ गई है। ये सड़कें भारी गाड़ियों के लिए नहीं बनी है, लेकिन अब बसें और ट्रक भी इन्हीं रास्तों से गुजर रहे हैं। इस बढ़ती आवाजाही के कारण गांव की सड़कें जगह-जगह से टूट रही हैं और उनकी हालत भी खराब होती जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण समस्या बढ़ी है और अधिकारी फोन नहीं उठाते न ही मौके पर काम की कोई निगरानी की जा रही है। परेशानी से नाराज ग्रामीणों और यात्रियों ने कई बार मार्ग जामकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की है। हालांकि, जिम्मेदार अधिकारियों पर इसका कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


