खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। गरियाबंद जिले के वन परिक्षेत्र पाण्डुका के घटारानी के जंगल में मंदिर के पास स्थित लोटेश्वर महादेव के पास ग्राम जमाही निवासी भीखम कमार 19 वर्ष के ऊपर तेंदुआ ने हमला कर दिया। मादा तेंदुवा अपने दो बच्चे के साथ छांव में बैठी थी, और युवक को अपने ओर आते देख हमला कर दिया।
बिटगार्ड राहुल श्रीवास से मिली जानकारी अनुसार युवक भीखम तेंदूपत्ता को बांधने के लिए उपयोग होने वाले रस्सी लाने के लिए जंगल गया था। इसी बीच मादा तेंदुआ अपने बच्चों के साथ बैठी थी। खतरा महसूस हुआ होगा और हमला कर दिया। पांडुका परिक्षेत्र के अंतर्गत हुए इस घटना पर मौके पर बिटगार्ड पहुंचे और युवक को तत्काल 1 हजार की सहायता राशि देकर 108 बुलाकर युवक को फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहतर इलाज के लिए रवाना किया गया। वन विभाग की अपील किया गया है कि जंगल जाते समय सावधानी बरते खासकर जब जंगल जानवर के साथ में बच्चे होते है तो जायदा खूंखार हो जाते है। जरा सा भी खतरा महसूस हो तुरंत हमला कर देते है।
Trending
- प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव
- घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा
- घटारानी के जंगलों में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला; इलाके में हाई अलर्ट
- “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप


