KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में, सर्वमंगल फाउंडेशन द्वारा 12 मार्च को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को पहचान देना और उन्हें प्रेरित करना है। इस अवसर पर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया जाएगा।

फाउंडेशन के पदाधिकारी मानते हैं कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है और समाज में उनकी भूमिका को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और समाज के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।


