Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
Author: Khabar World
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में आज दुनिया को एक नया चैंपियन मिल जाएगा। एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु है तो दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम है। जहां RCB ने पहले क्वालिफ़ायर में PBKS को करारी शिकस्त दी थी तो वहीं दूसरे क्वालिफ़ायर मे जबरदस्त वापसी करते हुए पंजाब ने जीत दर्ज की और खिताबी मुकाबले के फाइनल में जगह बनाई। अब आज के मुकाबले से पहले सवाल ये है कि दोनों टीमों में से कौन ज्यादा मजबूत टीम है। किसका पलड़ा भारी है। तो आईए देखते हैं। दोनों टीमों का प्रदर्शन RCB और PBKS दोनों टीमों ने प्लेऑफ़ तक…
नई दिल्ली। एक्शन और एडवेंचर से भरपूर फिल्म धूम के तीनों पार्ट्स ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। सालों से फैंस फिल्म के अगले सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में उनके लिए खुशखबरी है। ‘धूम 4’ की शूटिंग शुरू होने से लेकर रिलीज डेट तक, कई बड़ी अपडेट्स सामने आ गई हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट कौन लॉक करेगा और इसे कौन डायरेक्ट करेगा, ये सब यहां जान लें। ‘धूम 4’ की 5 बड़ी बातें ‘धूम 4’ में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए आदित्य चोपड़ा और श्रीधर राघवन एक…
नई दिल्ली। स्कूल से आते हुए बेटे ने मां से पूछा कि, फिर से मास्क पहनना जरूरी है क्या? थोड़ी देर तक तो वो चुप रह गई। लेकिन थोड़ी देर बाद उसे याद आया कि जब हर बाहर जाने से पहले मास्क, सैनिटाइज़र और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाता था। अब जब कोविड-19 एक बार फिर धीरे-धीरे उभरने लगा है, तो ये सवाल हर घर में गूंजने लगा है। “क्या अब हमें फिर से सतर्क होने की जरूरत है?” बता दें, भले ही हमने कोरोना को काफी हद तक काबू में कर लिया हो, लेकिन लापरवाही हमें फिर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। कोटा के जंगल में लकड़ी तस्करों ने सर्चिंग के दौरान डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में डिप्टी रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम सर्चिंग अभियान पर थी, तभी लकड़ी तस्करों ने वनकर्मियों को देख लिया और दौड़ा-दौड़ाकर हमला करने लगे। अपनी जान बचाने के लिए अन्य वनकर्मी किसी तरह भाग निकले, लेकिन डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे पर तस्करों ने कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों ने जनता को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दिन भर भीषण गर्मी के बाद शाम को मौसम में बदलाव तो हुआ था, लेकिन बारिश नहीं हुई। दो दिनों से पड़ रही गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। लोग एक बार से घर से निकलने से पहले सोच रहे हैं। वहीं लगातार बढ़ रही गर्मी के बीचप्रदेश की जनता के लिए एक राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में आज बारिश होने की उम्मीद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। जिले के मैनपाट के घने जंगलों में एक युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सूरज उर्फ बबलू यादव के रूप में हुई है, जो बीते तीन दिनों से लापता था। दुर्गंध फैलने पर जब ग्रामीणों ने जंगल में जाकर देखा, तो वहां युवक का शव पड़ा मिला। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सूरज यादव ग्राम बरडांड (चोरकीपानी) का रहने वाला था। वह 31 मई की दोपहर करीब 3…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम बिलारी में जमीन विवाद को लेकर पिता, सौतेली मां, भाई और एक अन्य आरोपी ने मिलकर अपने सौतेले भाई की धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने वाले चार रिश्तेदारों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार वीरेंद्र कुर्रे का उसका सौतेला बेटा नरेश कुर्रे के साथ कुछ विवाद हो गया, विवाद बढ़ता गया और वीरेंद्र, उसकी पत्नी सुशीला, बेटा राजेश सहित एक अन्य ने मिलकर नरेश कुर्रे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिसके बाद नरेश को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज रायपुर स्थित एकात्म परिसर में भारतीय जनता पार्टी की “संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर भाजपा 9 जून से 21 जून तक “संकल्प से सिद्धि” अभियान चलाएगी, जिसके अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन प्रदेश के सभी मंडलों में योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा, वहीं 15 से 17 जून तक प्रत्येक शक्ति केंद्र में चौपाल लगाई जाएगी, जिसमें शहरों में मोहल्ला चौपाल और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त दिन रहेगा। वे दोपहर 12:30 बजे सिविल लाइन रायपुर से दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगे, जहां हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे वे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां 3 बजे ऊर्जा विभाग की बैठक लेंगे। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रस्तुति दी जाएगी, और फिर शाम 6:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
*सबसे तेज और सटीक समाचार देना आज की सबसे बड़ी चुनौती – केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर स्थित आईबीसी 24 के नए स्टूडियो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लंबे समय तक विश्वसनीयता के साथ खबरें देना किसी भी मीडिया संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को इस हाईटेक स्टूडियो से मीडिया जगत में नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर राज्य एवं केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम आदमी तक अधिक से अधिक पहुंचाने…

