खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। जिले के मैनपाट के घने जंगलों में एक युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सूरज उर्फ बबलू यादव के रूप में हुई है, जो बीते तीन दिनों से लापता था। दुर्गंध फैलने पर जब ग्रामीणों ने जंगल में जाकर देखा, तो वहां युवक का शव पड़ा मिला।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सूरज यादव ग्राम बरडांड (चोरकीपानी) का रहने वाला था। वह 31 मई की दोपहर करीब 3 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने उसे आसपास के इलाकों में तलाशा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तीन दिन बाद सोमवार को ग्रामीणों को जंगल से तेज दुर्गंध आई। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो एक शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा था। घटनास्थल पर पहुंची सीतापुर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।
Trending
- धनपुर की पुरातात्विक धरोहरों को मिलेगा संरक्षण और संवर्धन का नया आधार
- रायगढ़ के वार्ड 34 में RCC नाली निर्माण का शिलान्यास, जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत
- महाराष्ट्र के ठाणे में 21 नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण का आरोप, आश्रमशाला का कर्मचारी गिरफ्तार
- रायपुर के गुढ़ियारी में मंदिर की प्रतिमाएं खंडित, इलाके में आक्रोश; बजरंग दल ने की FIR की मांग
- रायपुर में शानो-शौकत से निकला जुलूसे ईद मिलादुन्नबी ﷺ, हजारों आशिकाने रसूल हुए शामिल
- छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर सीधी भर्ती, 24 जिलों में नौकरी का मौका
- बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिले; 5 स्वस्थ, 2 का अपोलो अस्पताल में इलाज जारी
- रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ


