खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज रायपुर स्थित एकात्म परिसर में भारतीय जनता पार्टी की “संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर भाजपा 9 जून से 21 जून तक “संकल्प से सिद्धि” अभियान चलाएगी, जिसके अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन प्रदेश के सभी मंडलों में योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा, वहीं 15 से 17 जून तक प्रत्येक शक्ति केंद्र में चौपाल लगाई जाएगी, जिसमें शहरों में मोहल्ला चौपाल और पंचायतों में ग्रामीण चौपाल आयोजित होंगी। साथ ही मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित साहित्य घर-घर वितरित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाकर जनता को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
Trending
- सेवा की कहानी: हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना
- बस्तर से सहकारिता का नया सूर्योदय, जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशाॅप का शुभारंभ
- नगर पालिका एव त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन माह दिसम्बर 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली
- बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि


