खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम बिलारी में जमीन विवाद को लेकर पिता, सौतेली मां, भाई और एक अन्य आरोपी ने मिलकर अपने सौतेले भाई की धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने वाले चार रिश्तेदारों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार वीरेंद्र कुर्रे का उसका सौतेला बेटा नरेश कुर्रे के साथ कुछ विवाद हो गया, विवाद बढ़ता गया और वीरेंद्र, उसकी पत्नी सुशीला, बेटा राजेश सहित एक अन्य ने मिलकर नरेश कुर्रे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिसके बाद नरेश को गंभीर अवस्था में पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं होने से उसे बिलासपुर रेफर किया जा रहा था, पर इसी दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पिता वीरेंद्र कुर्रे मां सुशीला और राजेश राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, पुलिस ने धारा 103.-2 191 – 2.191. 3 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का नया रोडमैप: 750 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में
- ‘नारी शक्ति’ पर सियासत: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- “अधिकार छीनने वालों को महिलाएं नहीं करेंगी माफ”
- यात्री बस से 18 किलो से अधिक चांदी बरामद, कटक का तस्कर गिरफ्तार
- बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण
- कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक
- सोशल मीडिया की ताकत और प्रशासन का एक्शन; चिंगनेर में ढहाया गया भ्रष्टाचार का ‘बुनियाद’
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम


