खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों ने जनता को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दिन भर भीषण गर्मी के बाद शाम को मौसम में बदलाव तो हुआ था, लेकिन बारिश नहीं हुई। दो दिनों से पड़ रही गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। लोग एक बार से घर से निकलने से पहले सोच रहे हैं। वहीं लगातार बढ़ रही गर्मी के बीचप्रदेश की जनता के लिए एक राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है।
दरअसल, मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में आज बारिश होने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आज दिन भर भीषण गर्मी पड़ने के बाद शाम को मौसम बदलेगा और तेज हवा और आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी, राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, कांकेर, सरगुजा, बालोद, बलौदाबाजार और राजनांदगांव समेत अन्य कई जिलों में आज शाम जमकर बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने कल कहा था कि, जून महीने में बारिश में थोड़ी कमी आएगी। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।
Trending
- सेवा की कहानी: हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना
- बस्तर से सहकारिता का नया सूर्योदय, जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशाॅप का शुभारंभ
- नगर पालिका एव त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन माह दिसम्बर 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली
- बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि


